आज का मौसम: दिल्ली में दो दिन लगातार बारिश, पूरे देश में अलर्ट
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
September 2, 2026
सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और मानसून अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। बारिश का सिलसिला अभी तक नहीं रुका है, देश भर में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली में आज मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 °C और न्यूनतम 24 °C रहने की संभावना है। 3 सितंबर को हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है और यह सिलसिला 4 सितंबर तक जारी रह सकता है।
बंगाल की खाड़ी से उठी मौसमी हलचल के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में तेज़ हवाएँ और भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
--- Advertisement ---
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़| 5 सितंबर 2026
सोमा देवांगन की गिरफ़्तारी पर कांग्रेस का धरना
छत्तीसगढ़| 5 सितंबर 2026
NIA कोर्ट ने झीरम घाटी कांड में 10 आरोपियों को दोषी किया
छत्तीसगढ़| 5 सितंबर 2026


