
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी (IED) की चपेट में आने से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के तीन जवान शहीद हो गए हैं। यह घटना कांकेर-नारायणपुर सीमा पर स्थित छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। उस समय सुरक्षा बल बारूदी सुरंगों को खोजने और उन्हें निष्क्रिय करने का ‘डी-माइनिंग’ अभियान चला रहे थे। इस विस्फोट में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कांस्टेबल कृष्णा कोमरा और कांस्टेबल संजय गढपाले ने अपनी जान गंवा दी। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है।
