
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में गौमाता पर आधारित पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर जारी किया। इस मौके पर उन्होंने गौ संरक्षण के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता जताई।
सीएम साय ने कहा कि गौमाता आध्यात्मिक रूप से पूजनीय होने के साथ ही आर्थिक व वैज्ञानिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में फिल्म को टैक्स मुक्त करने की घोषणा की, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका संदेश ग्रहण कर सकें।
गौशालाओं के लिए चारे की सहायता राशि 20 से बढ़ाकर 35 रुपये प्रतिदिन की गई है। गौशाला संचालन के लिए 25 लाख रुपये की मदद दी जा रही। घुमंतू पशुओं के लिए गोधाम स्थापित हो रहे हैं।
मान्यता है कि गौमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। अनुष्ठानों में पंचगव्य का प्रयोग होता है। दो घंटे नौ मिनट की इस फिल्म से गौ महत्व का प्रचार होगा।
फिल्म का पोस्टर, गीत ‘गौमाता के प्राणों को बचा लो देशवासियों’ और पंचगव्य उत्पादों का लोकार्पण भी हुआ। कामधेनु फिल्म प्रोडक्शंस की यह फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होगी।
कार्यक्रम में अजीत महापात्र, शांतनु शुक्ला, निर्देशक विनोद चौधरी, डॉ. आईपी सिंह, सुबोध राठी उपस्थित रहे। यह प्रयास गौ संवर्धन को नई दिशा देगा।