scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठभारतराहुल गांधी के वोटर फ्रॉड पर ब्राजीलियाई मॉडल ने दी प्रतिक्रिया!

राहुल गांधी के वोटर फ्रॉड पर ब्राजीलियाई मॉडल ने दी प्रतिक्रिया!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में 22 बार वोटिंग के आरोप में इस्तेमाल की गई ब्राजीलियाई मॉडल लारिसा नेरी अब वायरल हो रहे इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। लारिसा नेरी ने भारतीय चुनावी मामले...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|भारत|
November 5, 2025
राहुल गांधी के वोटर फ्रॉड पर ब्राजीलियाई मॉडल ने दी प्रतिक्रिया!
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में 22 बार वोटिंग के आरोप में इस्तेमाल की गई ब्राजीलियाई मॉडल लारिसा नेरी अब वायरल हो रहे इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। लारिसा नेरी ने भारतीय चुनावी मामले में अपनी तस्वीर के इस्तेमाल पर आश्चर्य व्यक्त किया है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में, लारिसा ने बताया कि उन्हें एक पत्रकार का फोन आया और वह इस बात से हैरान हैं कि उनकी पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल इस विवाद में किया गया।

लारिसा ने वीडियो में कहा, "दोस्तों, मैं आपको कुछ गॉसिप बताने जा रही हूं, आप बहुत हंसेंगे। दोस्तों, वे मेरी एक पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह एक पुरानी तस्वीर है, ठीक है? मैं तस्वीर में बहुत छोटी दिख रही हूं - मेरी उम्र करीब 18-20 साल रही होगी। वे मेरी तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं... मुझे नहीं पता कि यह कोई चुनाव है, या भारत में वोटिंग से जुड़ा कुछ है। वे लोगों को धोखा देने के लिए मुझे भारतीय बता रहे हैं, क्या आप विश्वास कर सकते हैं? हम किस तरह के पागलपन में जी रहे हैं?" उन्होंने आगे बताया, "फिर एक पत्रकार ने मुझे फोन किया, वह इस बारे में जानना चाहता था, उसने उस सैलून में फोन किया जहां मैं काम करती हूं, मुझसे इंटरव्यू के लिए बात करना चाहता था, इसलिए मैंने जवाब नहीं दिया... उस आदमी ने मेरा इंस्टाग्राम ढूंढ लिया, मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया।" लारिसा ने यह भी बताया कि एक दोस्त ने उन्हें यह तस्वीर भेजी।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने दावा किया था कि लारिसा की तस्वीर मतदाता सूची में 22 बार स्वीटी, सीमा और सरस्वती जैसे अलग-अलग नामों से दिखाई दी। हालांकि, मीडिया घरानों ने उन 22 नामों में से एक, पूनम, जिसका फोटो लारिसा जैसा था, का पता लगाया। पूनम ने अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाया, जिसमें उसका नाम और फोटो सही था। उसने यह भी दावा किया कि उसने हरियाणा चुनावों में मतदान किया था। इस घटना के बाद, भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर चुनाव आयोग की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर फर्जी मतदाता सूची साझा करने का आरोप लगाया है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250