
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने नई दिल्ली में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सत्ता से विदाई तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए चुनाव आयोग पर हमला बोल रही हैं। खंडेलवाल ने महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण खत्म करने के फैसले का भी समर्थन किया और कहा कि आरक्षण का लाभ केवल वास्तविक गरीबों को मिलना चाहिए। उन्होंने घुसपैठियों को देश के संसाधनों पर बोझ बताते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली में आयोजित एआई समिट को डिजिटल इंडिया की एक बड़ी सफलता करार दिया।