
पटना। बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बिना शर्ट प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल के नेतृत्व में ऐसी बेवकूफी भरी हरकतें हो रही हैं, जिसकी देशभर में निंदा हो रही। राहुल की राष्ट्रविरोधी सोच से कांग्रेस की नैया डूबने को है। कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मानते हैं कि वे पार्टी का नेतृत्व करने लायक नहीं।
मंत्री ने बिहार में सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों पर नॉनवेज की खुली बिक्री पर रोक के फैसले का स्वागत किया। यह कदम समाज में अनुशासन लाएगा और साफ-सुथरा माहौल बनेगा। लोगों के बीच सकारात्मक बदलाव आएगा।
औद्योगिक विकास पर बोलते हुए जायसवाल ने बताया कि श्याम स्टील ने 5 हजार करोड़ का निवेश किया है, जबकि शक्ति एंड अवध स्टील 6 हजार करोड़ लाने को तैयार। इससे बिहार में रोजगार बढ़ेगा और आर्थिक उन्नति होगी।
झारखंड के चतरा में एयर एम्बुलेंस क्रैश पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि 7 लोगों की मौत बेहद दर्दनाक है। डॉक्टर, पैरामेडिक व क्रू सदस्य सवार थे। पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना।