
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया और गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी साझा करने के बाद यह खबर वायरल हो गई।
भाजपा नेता जफर इस्लाम ने नीतीश के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला है और बिहार की राजनीति में उनका कद बहुत बड़ा है। एनडीए गठबंधन में भी वे प्रमुख चेहरा हैं। हम सभी उनका सम्मान करते हैं। मुख्यमंत्री पद पर अगला चेहरा तय करने के लिए नीतीश हमारी नेतृत्व से बातचीत करेंगे।
विपक्ष के बयानों पर जफर इस्लाम ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि नीतीश ने खुद यह निर्णय लिया है, तो विपक्ष को परेशानी क्यों? न तो किसी ने अनुरोध किया और न दबाव डाला। सबको इसका सम्मान करना चाहिए। राजनीति करने की कोशिश उचित नहीं।
भाजपा के रोहन गुप्ता ने कहा कि एनडीए का गठबंधन अटल है। नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे। बिहार विधानसभा चुनाव में जनता ने एनडीए को चुना और विपक्ष को ठुकराया। हम बिहार की उन्नति के लिए कटिबद्ध हैं। यह घटनाक्रम गठबंधन की एकजुटता को दर्शाता है।