भाजपा की सख्त नीति से हजारों घुसपैठी बांग्लादेश लौटने को तैयार
पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने कहा है कि राज्य में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ केंद्र सरकार की सख्त नीति का असर दिखने लगा है। सिलीगुड़ी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान घोष ने बताया कि...


पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने कहा है कि राज्य में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ केंद्र सरकार की सख्त नीति का असर दिखने लगा है। सिलीगुड़ी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान घोष ने बताया कि पहले राज्य सरकार घुसपैठियों को सरकारी सुविधाएं और नागरिकता प्रमाण पत्र देती थी, लेकिन अब ऐसा करना संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस सख्त रुख के कारण हजारों लोग बांग्लादेश लौटने की तैयारी कर रहे हैं। घोष ने ममता बनर्जी सरकार पर बांग्लादेश से आने वाले लोगों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया और लक्ष्मी भंडार योजना में 30 लाख संदिग्ध नाम जोड़ने को बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ममता बनर्जी और उनके मंत्रियों के खिलाफ और अधिक एफआईआर दर्ज होने की संभावना है।

