-Advertisement-

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला को तांत्रिक ने झांसे में लेकर ठगा। उसने महिला को झाड़-फूंक के जरिए धन-समृद्धि दिलाने का वादा किया। महिला उसकी बातों में आ गई और उसे अपने घर ले गई। वहां तांत्रिक ने महिला के गहने एक लाल कपड़े में बांधे और कुछ मंत्र पढ़े, फिर पोटली लौटा दी। अगली सुबह जब महिला ने पोटली खोली तो उसमें गहने की जगह कागज का बंडल था। महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस उस ढोंगी तांत्रिक की तलाश में जुट गई है।
-Advertisement-






