scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठबिहारबिहार में भाभी ने देवर की हत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

बिहार में भाभी ने देवर की हत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

बिहार के पटना जिले के फुलवारीशरीफ में एक युवक की हत्या ने सनसनी फैला दी है। युवक को उसकी भाभी ने मार डाला और मौके से फरार हो गई। सुबह जब युवक की बड़ी भाभी उसके कमरे में गई तो उसने युवक को खून से लथपथ...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|बिहार|
August 31, 2025
बिहार में भाभी ने देवर की हत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

बिहार के पटना जिले के फुलवारीशरीफ में एक युवक की हत्या ने सनसनी फैला दी है। युवक को उसकी भाभी ने मार डाला और मौके से फरार हो गई। सुबह जब युवक की बड़ी भाभी उसके कमरे में गई तो उसने युवक को खून से लथपथ पाया। परिवार ने बताया कि मंझली भाभी शबनम ने देवर रिजवान की हत्या की। घटना शनिवार रात की है। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना हुई।

परिवार वालों ने बताया कि रिजवान की शादी एक साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। जब रिजवान अविवाहित था, तब शबनम का उसके साथ प्रेम संबंध था। रिजवान की शादी होने के बाद, शबनम रिजवान के साथ रहना चाहती थी, लेकिन रिजवान ने इनकार कर दिया। इसके बाद शबनम ने रिजवान को मार डाला। हत्या से पहले, शबनम ने अपने पति को कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250