scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठबिहारमौसम अपडेट: दिल्ली में राहत, पंजाब में अभी भी अलर्ट

मौसम अपडेट: दिल्ली में राहत, पंजाब में अभी भी अलर्ट

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को दिल्ली में बारिश का सिलसिला थम गया और पूरे दिन तेज धूप खिली रही। हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन अब दिल्ली...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|बिहार|
September 5, 2025
मौसम अपडेट: दिल्ली में राहत, पंजाब में अभी भी अलर्ट
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को दिल्ली में बारिश का सिलसिला थम गया और पूरे दिन तेज धूप खिली रही। हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन अब दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर है। अगले 5 दिनों तक दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। 6 सितंबर से 11 सितंबर तक दिल्ली में भारी बारिश की संभावना नहीं है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही तापमान रहेगा। दिल्ली में 11 सितंबर तक भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। बीते दिनों हुई बारिश ने दिल्ली में जलभराव की समस्या पैदा कर दी थी, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पंजाब में लगातार भारी बारिश से हालात खराब हैं। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 6 और 7 सितंबर को गुजरात क्षेत्र और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में तबाही के बाद अब 8 सितंबर तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में फिर से भारी बारिश का अलर्ट है। 10 और 11 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

7 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है। 10 और 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 10 और 11 सितंबर को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 5-7 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और 6-9 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 7 दिनों के दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। 5 और 6 सितंबर को तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250