
आईपीएल 2025 की नीलामी में इतिहास रचने वाले 13 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। राजस्थान रॉयल्स द्वारा 1.10 करोड़ रुपये में खरीदे गए इस युवा खिलाड़ी को लेकर उनके चाचा राजीव सूर्यवंशी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न्यूज़24 के साथ विशेष बातचीत में दावा किया कि वैभव का अगला बड़ा लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। बिहार के समस्तीपुर से ताल्लुक रखने वाले वैभव ने अपनी छोटी सी उम्र में ही क्रिकेट जगत को अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। उनके चाचा का मानना है कि वैभव में वो क्षमता है कि वह अगले तीन सालों में भारतीय टीम के दरवाजे खटखटा सकते हैं।
