बिहार में सुरक्षा पर संग्राम: लालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी ने भी छोड़ी सुरक्षा
बिहार की राजनीति में एक बार फिर सुरक्षा कवच को लेकर घमासान छिड़ गया है। राज्य सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस लिए जाने के...


बिहार की राजनीति में एक बार फिर सुरक्षा कवच को लेकर घमासान छिड़ गया है। राज्य सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस लिए जाने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी Y+ श्रेणी की सुरक्षा लौटा दी है। तेजस्वी यादव ने दिल्ली में रहते हुए यह बड़ा फैसला लिया और पटना स्थित अपने 1 पोलो रोड आवास से सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया। लालू परिवार का मानना है कि सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है और ऐसे में 'दिखावे की सुरक्षा' रखने का कोई मतलब नहीं है।

