
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था जिसमें बहू द्वारा सास-ससुर के घर पर कब्जा करने को लेकर विवाद था। सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित पक्ष को न्याय देते हुए कब्जा करने वाली बहू की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि महिला को पति द्वारा प्रदान किए गए वैकल्पिक आवास में ही रहना होगा। यह मामला तब शुरू हुआ जब बहू ने डेढ़ साल पहले सास-ससुर के संयुक्त घर पर कब्जा कर लिया था। निचली अदालत और हाई कोर्ट ने भी बहू के खिलाफ फैसला सुनाया था, जिसके बाद उसने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा और बहू की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि दोनों पक्ष चाहें तो मध्यस्थता के माध्यम से विवाद का समाधान कर सकते हैं।
