scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठबिहारबिहार को सौगात: पीएम मोदी ने किया 6-लेन पुल का उद्घाटन

बिहार को सौगात: पीएम मोदी ने किया 6-लेन पुल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम में गंगा नदी पर बने औंटा (मोकामा) - सिमरिया (बेगूसराय) के बीच 6-लेन गंगा पुल का उद्घाटन किया। इस परियोजना की कुल...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|बिहार|
August 21, 2025
बिहार को सौगात: पीएम मोदी ने किया 6-लेन पुल का उद्घाटन
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम में गंगा नदी पर बने औंटा (मोकामा) - सिमरिया (बेगूसराय) के बीच 6-लेन गंगा पुल का उद्घाटन किया। इस परियोजना की कुल लंबाई 8.150 किलोमीटर है, जिसमें गंगा पुल की लंबाई 1.865 किलोमीटर है। उद्घाटन के बाद, पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने नवनिर्मित पुल का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल के पास बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो भी किया। रोड शो के दौरान, सड़क के किनारे हजारों लोगों ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश के समर्थन में नारे लगाए। 1871 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 6-लेन पुल का निर्माण राजेंद्र सेतु के समानांतर किया गया है।

इस विश्व स्तरीय गंगा पुल के निर्माण से उत्तरी और दक्षिणी बिहार को आधुनिक सड़क संपर्क मिला है। पुराने राजेंद्र सेतु से भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण वाहनों को 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब यह सफर केवल 8 किलोमीटर में पूरा हो जाएगा, जिससे समय और ईंधन की बचत होगी। साथ ही लॉजिस्टिक लागत में भी कमी आएगी।

लॉजिस्टिक लागत घटने से स्थानीय उद्योगों और व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा। इससे उत्तरी बिहार के सुपौल, मधुबनी, अररिया, बेगूसराय आदि जिलों को दक्षिणी बिहार के शेखपुरा, नवादा, लखीसराय के साथ बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड रिफाइनरी, बरौनी थर्मल पॉवर स्टेशन, बरौनी सुधा डेयरी, हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड सहित स्थानीय उद्योगों को नई मजबूती मिलेगी। इस पुल के माध्यम से मखाना, केला, दूध, मक्का सहित स्थानीय कृषि उपज और उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाना आसान हो जाएगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नए रोजगार पैदा होंगे।

--- Advertisement ---

संबंधित खबरें

दशहरा-दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों को राहत, रेलवे चलाएगा 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर, जयनगर और बक्सर समेत बिहार के कई स्टेशनों तक जाएंगी, जिससे दूसरे राज्यों में नौकरी और पढ़ाई कर रहे लोग आसानी से घर पहुंच सकेंगे।

बिहार कैबिनेट ने ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 को दी मंजूरी, 16 हजार करोड़ के निवेश की उम्मीद

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 को मंजूरी दी गई। इसका उद्देश्य आयातित प्राकृतिक गैस पर निर्भरता घटाना, प्रदूषण कम करना और राज्य में स्वच्छ ऊर्जा उद्योग को बढ़ावा देना है। यह नीति केंद्र के राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के अनुरूप है।

बिहार को मिला पहला डेटा सेंटर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में CtrlS सुविधा का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। यह राज्य में अपनी तरह का पहला डेटा सेंटर है। मुख्यमंत्री ने पहली मंजिल पर स्थित डेटा सेंटर कक्ष का निरीक्षण किया और वहां से संचालित होने वाली डिजिटल गतिविधियों की जानकारी ली।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250