scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठबिहारपटना में सड़क हादसा: इलाज के लिए जा रहे पिता और बेटे की मौत, कार ने मारी टक्कर

पटना में सड़क हादसा: इलाज के लिए जा रहे पिता और बेटे की मौत, कार ने मारी टक्कर

पटना में एक दर्दनाक हादसे में एक पिता और उसके 6 साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तब हुई जब तीनों एक बाइक पर सवार होकर इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा रहे थे।...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|बिहार|
August 31, 2025
पटना में सड़क हादसा: इलाज के लिए जा रहे पिता और बेटे की मौत, कार ने मारी टक्कर
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

पटना में एक दर्दनाक हादसे में एक पिता और उसके 6 साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तब हुई जब तीनों एक बाइक पर सवार होकर इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह बिददुपुर सिक्स लेन ब्रिज पर हुआ। टक्कर मारने वाली कार गलत दिशा से आ रही थी। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250