LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठबिहारबिहार में पुलिस की कार्रवाई, नवादा का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बिहार में पुलिस की कार्रवाई, नवादा का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। नवादा जिले में वांछित अपराधी निखिल कुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। 11 और 12 अगस्त की रात को हिसुआ थाना क्षेत्र में बिहार...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|बिहार|
August 11, 2025
बिहार में पुलिस की कार्रवाई, नवादा का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। नवादा जिले में वांछित अपराधी निखिल कुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। 11 और 12 अगस्त की रात को हिसुआ थाना क्षेत्र में बिहार STF और नवादा जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की और निखिल कुमार को शहर से गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि 27 जुलाई को निखिल कुमार और उसके साथियों ने हिसुआ बाजार में व्यवसायी नीरज प्रकाश लाल की दुकान और घर पर फायरिंग की थी, जिसमें नीरज प्रकाश लाल को गोली लगी थी।

गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में बताया कि उसने घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार हिसुआ थाना क्षेत्र के पहाड़ी बाबा मंदिर के पास झाड़ियों में छिपा रखा था। हथियार बरामदगी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं। निखिल कुमार पर नवादा, अरवल और गया जिलों में डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250