LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठबिहारत्योहारों पर बिहार के लिए रेलवे की सौगात: 12000 स्पेशल ट्रेनें और वापसी टिकट पर छूट

त्योहारों पर बिहार के लिए रेलवे की सौगात: 12000 स्पेशल ट्रेनें और वापसी टिकट पर छूट

त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे ने बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। रेलवे ने बताया है कि दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर दो महीने की अवधि में...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|बिहार|
August 19, 2025
त्योहारों पर बिहार के लिए रेलवे की सौगात: 12000 स्पेशल ट्रेनें और वापसी टिकट पर छूट
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे ने बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। रेलवे ने बताया है कि दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर दो महीने की अवधि में 12,000 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही, यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए वापसी यात्रा पर 20 प्रतिशत किराए की छूट भी दी जाएगी। यह छूट 13 से 26 अक्टूबर तक यात्रा करने वाले यात्रियों की 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी टिकटों पर लागू होगी। इन नई ट्रेनों में अमृत भारत एक्सप्रेस और बुद्ध सर्किट ट्रेनें शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, गयाजी से दिल्ली, सहरसा से अमृतसर और मुजफ्फरपुर से हैदराबाद तक अमृत भारत ट्रेनें शुरू होंगी। वहीं, बुद्ध सर्किट ट्रेनें वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, पटना, फतुहा, राजगीर, नाटेसर, गया और कोडरमा को जोड़ेंगी। इसके अतिरिक्त, पूरैना से पटना तक वंदे भारत ट्रेन भी शुरू की जाएगी। रेलवे के इस निर्णय से बड़े शहरों से बिहार आने-जाने वाले लोग काफी खुश हैं। हर साल, टिकट बुक करने के बावजूद यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब 12,000 त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलने से सफर आसान होने की उम्मीद है। रेलवे की इस पहल से त्योहारों के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी, साथ ही राज्य के रेलवे नेटवर्क को भी मजबूती मिलेगी। इस कदम को बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है। बड़ी संख्या में बिहार के प्रवासी मजदूर दिवाली और छठ पूजा के दौरान अपने घरों को लौटते हैं, जिससे इन दिनों रेलवे पर भारी भीड़ होती है। अब देखना होगा कि 12,000 विशेष ट्रेनें चलाने से कितने लोगों को इसका लाभ मिल पाता है। रेलवे के इस फैसले से यात्री खुश हैं। बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी रेलवे ने कई योजनाएं बनाई हैं, जिनमें बक्सर से लखीसराय तक तीसरी और चौथी रेल लाइन, लौकाहा में वाशिंग पिट का निर्माण, पटना शहर के चारों ओर रिंग रेलवे, सुल्तानगंज से देवघर तक नई रेल लाइन, और बिहार में आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) व आरयूबी (रेलवे अंडरपास) का निर्माण शामिल है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250