
शनिवार को तेजस्वी यादव के आवास पर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया ब्लॉक की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में सीटों के बंटवारे सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति पारस) के भी बिहार में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा और पशुपति पारस की पार्टी को भी इंडिया गठबंधन की ओर से चुनाव लड़ने के लिए सीटें दी जाएंगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बैठक सकारात्मक रही और सीट शेयरिंग के फार्मूले पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में नए दलों के शामिल होने के कारण सभी पार्टियों को समझौते करने होंगे और जल्द ही सीट शेयरिंग फार्मूले को अंतिम रूप दिया जाएगा।






