scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठबिहारभागलपुर स्टेशन पर फिलिस्तीनी झंडा और विवादित नारे: वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

भागलपुर स्टेशन पर फिलिस्तीनी झंडा और विवादित नारे: वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक द्वारा फिलिस्तीन का झंडा फहराने और भड़काऊ नारे लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|बिहार|
September 5, 2025
भागलपुर स्टेशन पर फिलिस्तीनी झंडा और विवादित नारे: वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक द्वारा फिलिस्तीन का झंडा फहराने और भड़काऊ नारे लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है। वीडियो में एक युवक को पार्सल ट्रॉली पर खड़ा देखा जा सकता है, जबकि अन्य लोग नीचे खड़े होकर विवादित नारे लगा रहे थे।

वीडियो में दिख रहा युवक कुर्ता-पायजामा पहने हुए है और उसने सिर पर कपड़ा बांधा हुआ है। वह स्टेशन परिसर में खड़ी एक पार्सल ट्रॉली पर चढ़कर हाथ में फिलिस्तीन का झंडा लहरा रहा था और ‘फिलिस्तीन जिंदाबाद’ और ‘इजराइल मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगा रहा था। युवक ने ‘सर तन से जुदा’ जैसे आपत्तिजनक नारे भी लगाए, जिससे माहौल और संवेदनशील हो गया। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि यह वीडियो ‘अरमान हुसैन’ नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया था। उस अकाउंट पर राहुल गांधी के काफिले का एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें युवक राहुल की गाड़ी पर चढ़कर उनसे हाथ मिलाता हुआ दिखाई दे रहा है। हाल ही में सामने आए इस आपत्तिजनक वीडियो को कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हृदयकांत ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक की पहचान और उसके पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी कृत्य जो सामाजिक सद्भावना को नुकसान पहुंचाता है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्व देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं। उन्होंने फिलिस्तीन का झंडा फहराने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश करार दिया। चौबे ने 1989 के भागलपुर दंगों की याद दिलाते हुए इसे एक सुनियोजित राजनीतिक प्रयास बताया और आरोप लगाया कि यह कांग्रेस और राजद के समर्थकों का काम हो सकता है। फिलहाल, पुलिस युवक की तलाश कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250