
बिहार के शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी पिता ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी की बेटी के साथ उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता ने उसे बंधक बनाकर छह दिनों तक दुष्कर्म किया। डायल 112 पर संपर्क करने के बाद पुलिस ने लड़की को मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है।

.jpeg)



