
बिहार के पूर्णिया जिले में एक लड़की को लेकर हुए विवाद ने दिनदहाड़े खौफनाक रूप ले लिया। मरंगा थाना क्षेत्र के बसंत बिहार फन सिटी पार्क के पास पंचायती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग में सूरज यादव नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर 10 से 15 राउंड गोली चलने की जानकारी है।
मामला नेवालाल चौक के एक सोशल मीडिया क्रिएटर से जुड़ा है। सरस्वती पूजा के मौके पर उसने स्कूल की लड़कियों के साथ वीडियो बनाया था। वीडियो लड़की के बॉयफ्रेंड को देखा तो उसने क्रिएटर का अपहरण कर पिटाई की। पिछले तीन दिनों से दोनों पक्षों में तनाव चरम पर था।
विवाद सुलझाने के लिए बुधवार को पंचायत बुलाई गई, जिसमें 15-20 लोग जुटे। लेकिन बातचीत के बजाय गोली चलने लगीं। सूरज यादव पंचायती कराने आया था, लेकिन विरोधी गुट ने उसे मौके पर ही मार गिराया। उसका बॉडीगार्ड कुछ कर पाता इससे पहले ही सब खत्म हो गया।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। गोली चलाने वाले अपराधी पुराने रंगदारी के हैं। सभी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्णिया व बिहार में खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। प्रत्यक्षदर्शी बॉडीगार्ड ने घटना का पूरा ब्यौरा दिया।