scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठबिहारमुजफ्फरपुर मॉल में प्रेमी युगल की अश्लील हरकत, पकड़ा गया

मुजफ्फरपुर मॉल में प्रेमी युगल की अश्लील हरकत, पकड़ा गया

कभी-कभी प्यार में डूबे जोड़े ऐसी हरकतें कर बैठते हैं जो उन पर ही भारी पड़ जाती हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी जोड़े के साथ भी ऐसा ही हुआ। दोनों मॉल में घूमने गए थे। तभी प्रेमिका को पेट में...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|बिहार|
August 25, 2025
मुजफ्फरपुर मॉल में प्रेमी युगल की अश्लील हरकत, पकड़ा गया
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

कभी-कभी प्यार में डूबे जोड़े ऐसी हरकतें कर बैठते हैं जो उन पर ही भारी पड़ जाती हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी जोड़े के साथ भी ऐसा ही हुआ। दोनों मॉल में घूमने गए थे। तभी प्रेमिका को पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद वह वॉशरूम गई। उसका प्रेमी भी उसके पीछे गया। मॉल कर्मचारियों का आरोप है कि दोनों वॉशरूम के अंदर अश्लील हरकतें कर रहे थे। जिसके बाद कर्मचारियों ने लड़के को पकड़ लिया।

आरोप है कि लड़के ने गलती मानने के बजाय कर्मचारियों से ही उलझना शुरू कर दिया। फिर पुलिस को बुलाया गया। बाद में, प्रेमी जोड़े को थाने ले जाया गया और उनके परिवारों को भी बुलाया गया। पुलिस ने उन्हें दोबारा ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी और पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मोतीझील स्थित एक मॉल की है। सोमवार को मॉल के वॉशरूम में अश्लील हरकत करने के आरोप में एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा गया। दोनों सदर थाना के शेरपुर इलाके के रहने वाले हैं। लड़का अघोरिया बाजार-रामदयालु रोड स्थित एक मॉल में काम करता है, जबकि लड़की 12वीं की छात्रा है। दोनों मोतीझील स्थित मार्केट में किताबें खरीदने के बाद मॉल में घूमने गए थे।

प्रेमी ने पुलिस को बताया कि मॉल में घूमते समय प्रेमिका को पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद वह वॉशरूम में गई। दर्द बढ़ने पर वह भी अंदर गया। इसी बीच कर्मचारियों ने उन पर गलत आरोप लगाया और नगर थानेदार को फोन किया। पुलिस ने दोनों को थाने ले आई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे आठ साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों का घर एक ही गांव में आधा किलोमीटर की दूरी पर है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250