Home भारतबिहारपटना में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा का समापन

पटना में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा का समापन

by Lok Shakti

राहुल गांधी आज तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेताओं के साथ पटना में मार्च निकालकर वोटर अधिकार यात्रा का समापन करेंगे। यह मार्च गांधी मैदान में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से सुबह 11 बजे शुरू होकर बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर समाप्त होगा। मार्च के लिए एक बस तैयार की जा रही है। दोपहर 1 बजे मार्च में शामिल नेताओं का संबोधन भी होगा।

Jharkhand Advertisement

बता दें कि कथित वोट चोरी के खिलाफ शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को शुरू हुई थी, जो लगभग 1300 किमी की दूरी तय करके पटना में समाप्त होगी। इस मार्च में इंडिया गठबंधन के सभी प्रमुख दलों के नेता शामिल होंगे, जिनमें हेमंत सोरेन, संजय राउत, यूसुफ पठान और सुप्रिया सुले शामिल हैं।

यह मार्च, जो ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का समापन होगा, गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से पटना हाईकोर्ट के निकट बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा तक निकाला जाएगा। प्रशासन ने डाक बंगला चौराहा तक ही मार्च की अनुमति दी है। यात्रा 25 जिलों के 110 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी, जिसमें राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए। उन्होंने जगह-जगह ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाया।

राहुल गांधी ने कहा कि यह ‘क्रांति’ पूरे देश में फैलने जा रही है और अब बीजेपी को वोट की चोरी नहीं करने दी जाएगी। अखिलेश यादव ने भी इस यात्रा में शामिल होकर बिहार की जनता से बीजेपी को हराने का आह्वान किया। यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी और इसे विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के व्यापक चुनाव अभियान के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना है कि बिहार के लोगों ने इस यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन दिया है।

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.