scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठबिहारपटना के गुरुद्वारे को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

पटना के गुरुद्वारे को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई, जिसमें लंगर हॉल में 4 RDX होने की बात कही गई। ईमेल में...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|बिहार|
September 8, 2025
पटना के गुरुद्वारे को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई, जिसमें लंगर हॉल में 4 RDX होने की बात कही गई। ईमेल में पाकिस्तान जिंदाबाद और आईएसआई जिंदाबाद के नारे भी लिखे थे, जिससे गुरुद्वारा परिसर में दहशत फैल गई। धमकी में वीआईपी और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकलने की चेतावनी दी गई थी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तत्काल पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने परिसर की गहन तलाशी ली। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने भी जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। कमेटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह ने इसे शरारतपूर्ण और फर्जी बताया है। पूरे गुरुद्वारा परिसर में हाई अलर्ट जारी है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250