scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठबिहारबीजेपी का 'मोदी मित्र' डिजिटल अभियान: बिहार में चुनावी रणनीति?

बीजेपी का 'मोदी मित्र' डिजिटल अभियान: बिहार में चुनावी रणनीति?

आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, भाजपा ने राज्य में अपने विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए डिजिटल राजनीति की शुरुआत की है। राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में, भाजपा...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|बिहार|
September 12, 2025
बीजेपी का 'मोदी मित्र' डिजिटल अभियान: बिहार में चुनावी रणनीति?
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, भाजपा ने राज्य में अपने विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए डिजिटल राजनीति की शुरुआत की है। राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में, भाजपा बिहार सोशल मीडिया प्रकोष्ठ और आईटी विंग ने 'मोदी मित्र डिजिटल योद्धा' अभियान शुरू किया। इस अभियान का उद्देश्य हर विधानसभा क्षेत्र से दस हजार डिजिटल योद्धाओं को तैयार करना है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार की एनडीए सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

**जनता के साथ मजबूत होगा भाजपा का रिश्ता**

बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मोदी मित्र अभियान जनता के साथ भाजपा के संबंधों को और मजबूत करेगा। यह सिर्फ चुनावी रणनीति नहीं है, बल्कि जन-जागरूकता का सबसे बड़ा डिजिटल माध्यम है। एनडीए सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री मोदी के विजन को जनता तक पहुंचाना ही इस अभियान का लक्ष्य है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में बिहार ने सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और डिजिटल कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक काम किया है। अब डिजिटल प्लेटफार्म पर मोदी मित्र जैसे अभियानों के माध्यम से लोकतंत्र को और मजबूत किया जाएगा।

**अमित मालवीय ने मोदी मित्र बनने के लिए जारी किया नंबर**

आईटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने इस अभियान की तकनीकी रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि भाजपा का आईटी विंग अब बिहार में गांव के स्तर तक सक्रिय होगा। हर विधानसभा से दस हजार मोदी मित्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने मंच से मिस्ड कॉल नंबर 9582157157 की घोषणा की और कहा कि इस नंबर पर कॉल करके कोई भी मोदी मित्र बन सकता है।

**पीएम मोदी और नीतीश बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं- जदयू**

राज्य के वैशाली जिले की राजापाकर विधानसभा में आयोजित एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की एकता बूथ तक जानी चाहिए। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार बिहार को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं।

**नीतीश कुमार ने बिहार में स्थापित की शांति, हर क्षेत्र में हुआ सुधार**

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के गौरव को वापस लाने के लिए काम किया है। बीस साल पहले नीतीश कुमार सरकार में आए तो उन्होंने बिहार में शांति स्थापित की और सड़कों, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया।

**बिहार बदलाव के मुहाने पर है, चुनाव में मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंके- भाकपा माले**

भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बदलाव का मतलब नीतियों में बदलाव है। एनडीए की सरकार नौकरी देने वाली नहीं, नौकरी छीनने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में नौकरी छीनने वाली सरकार को उखाड़ फेंके।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250