
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक अपनी पहली शादी और तीन बच्चों की बात छिपाकर दूसरी शादी करने जा रहा था। शादी की रस्में चल रही थीं, तभी एक व्हाट्सएप मैसेज ने पूरी खुशियों में खलल डाल दिया। मैसेज करने वाली महिला ने दावा किया कि वह दूल्हे की पहली पत्नी है और उनके तीन बच्चे भी हैं। उसने साक्ष्य के रूप में कुछ तस्वीरें भी भेजीं, जिससे लड़की पक्ष दंग रह गया। इस खुलासे के बाद घंटों तक पंचायत चली और अंत में फैसला हुआ कि बड़े भाई की जगह अब छोटे भाई की शादी उस युवती से कराई जाएगी। सामाजिक मान-मर्यादा को देखते हुए दोनों पक्ष इस पर राजी हुए और देवर ने ही भाभी का हाथ थामा।
