LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठबिहारबिहार सियासत: NDA में एकता, प्रियंका गांधी पर JDU का पलटवार

बिहार सियासत: NDA में एकता, प्रियंका गांधी पर JDU का पलटवार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। NDA गठबंधन के नेताओं ने सीट शेयरिंग को लेकर किसी भी तरह की चिंता से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सभी चीजें स्पष्ट हो...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|बिहार|
August 25, 2025
बिहार सियासत: NDA में एकता, प्रियंका गांधी पर JDU का पलटवार
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। NDA गठबंधन के नेताओं ने सीट शेयरिंग को लेकर किसी भी तरह की चिंता से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। JDU ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो खुद को जननायक कर्पूरी ठाकुर बताते हैं, उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में जनता करारा जवाब देगी।

**1- NDA गठबंधन में चट्टानी एकता, चुनाव से पहले सब हो जाएगा क्लियर**पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में NDA के घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और एलजेपी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है और चुनाव से पहले सब कुछ साफ हो जाएगा। NDA गठबंधन के लोग चट्टानी एकता के साथ खड़े हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि NDA द्वारा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन 23 अगस्त से शुरू किया गया था, जो सफल रहा।

**2- भारत दुनिया में नंबर एक देश बनेगा: धर्मेंद्र प्रधान**पटना के ज्ञान भवन में यूथ ऑफ बिहार @2047 स्टूडेंट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत दुनिया का नंबर एक देश बनेगा, लेकिन इसके लिए बिहार को नेतृत्व करना होगा।

उन्होंने कहा कि यह देश कोई धर्मशाला नहीं है और सवालिया लहजे में कहा कि इस देश पर बांग्लादेशियों को वोट देने का अधिकार नहीं है। यहां की सुविधाओं पर देश के लोगों का अधिकार है। उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा जो गाय-भैंस का चारा चोरी करते थे और जमीन पर कब्जा करते थे, उन्हें बिहार के विकास को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर अधिकार छीन लिए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव तेलंगाना के सीएम के साथ घूम रहे हैं, जिन्होंने बिहार के डीएनए पर सवाल उठाया था।

**3- पशुपति पारस की पार्टी को लगा करारा झटका**पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। उनकी पार्टी के वैशाली जिला अध्यक्ष सहित 105 कार्यकर्ताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दामन थाम लिया। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की उपस्थिति में इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

**4- NDA विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर वर्चुअल बैठक**NDA विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के प्रथम चरण के दूसरे दिन संपन्न हुए सम्मेलनों की समीक्षा के लिए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय, पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिला संगठन प्रभारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी और प्रखंड अध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

**5- खुद को जननायक बताने वालों को जनता देगी करारा जवाब- जेडीयू**जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम और परिमल कुमार ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को जननायक कर्पूरी ठाकुर बताते हैं, उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि जिन्होंने कभी कर्पूरी ठाकुर का सम्मान नहीं किया और हमेशा अपमानित किया, वे आज किस मुंह से जननायक होने का दावा कर रहे हैं।

**6- मेहनतकश बिहारियों का पंजाब में प्रियंका ने उड़ाया था मज़ाक**जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच हमेशा से बिहार और बिहारवासियों के प्रति अपमानजनक रही है। उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा बिहार और यूपी के लोगों के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान का जिक्र किया, जिसका प्रियंका गांधी ने समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उस अपमान को आज भी भूली नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि जो नेता बिहारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयान का समर्थन करती हैं, वे किस नैतिक अधिकार से बिहार में चुनाव प्रचार करने आ रही हैं।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250