मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 के प्रतीक चिन्ह का रिमोट के माध्यम से अनावरण किया। इस अवसर पर विभिन्न देशों द्वारा लगाई गई अस्थायी प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी में थाईलैंड, इंडोनेशिया, जाम्बिया, मैक्सिको, कोरिया, श्रीलंका सहित कई देशों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में त्योहार और प्रदर्शन, प्रतीकवाद और उत्सव, दीक्षा समारोह, खुदाई में चिरांद, सौंदर्य और सौंदर्य शास्त्र, स्वास्थ्य और कल्याण आदि विषयों पर आधारित प्रदर्शनियां शामिल थीं। बिहार संग्रहालय के बहुद्देशीय सभागार में इंडोनेशिया, इथोपिया आदि देशों की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह ने बिहार संग्रहालय बिएनाले – 2025 के कार्यक्रम की रूप-रेखा और विभिन्न देशों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इथोपिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मैक्सिको, अर्जेंटिना और पेरू से आए एम्बेसडर्स के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और तस्वीरें खिंचवाईं। मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय परिसर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया और कलाकारों से मुलाकात की।
-Advertisement-

बिहार संग्रहालय बिएनाले 2025 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण, कई देशों की प्रदर्शनी
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.