scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठबिहारदिवाली और छठ पर घर वापसी: बिहार सरकार चलाएगी बसें, टिकट की चिंता नहीं

दिवाली और छठ पर घर वापसी: बिहार सरकार चलाएगी बसें, टिकट की चिंता नहीं

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर बिहार लौटने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। इन त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होगी। बिहार सरकार 20 सितंबर से 30 नवंबर तक दिल्ली,...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|बिहार|
August 26, 2025
दिवाली और छठ पर घर वापसी: बिहार सरकार चलाएगी बसें, टिकट की चिंता नहीं
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर बिहार लौटने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। इन त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होगी। बिहार सरकार 20 सितंबर से 30 नवंबर तक दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए बसें चलाएगी। ये बसें पीपीपी मॉडल पर संचालित की जाएंगी ताकि पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन हो सके। इस संबंध में, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के फुलवारीशरीफ स्थित निगम परिसर में सोमवार को प्रशासक अतुल वर्मा की अध्यक्षता में बस ऑपरेटरों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। 1 सितंबर 2025 से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। निगम की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक किए जा सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पाएंगे, उन्हें बस में ई-टिकटिंग मशीन के जरिए टिकट दिए जाएंगे। यात्रियों को सस्ती दरों पर टिकट मिलेंगे। सभी बसों पर बीएसआरटीसी का लोगो और स्टीकर लगाना अनिवार्य होगा। दिल्ली और हरियाणा की बसों में दो बस चालक होने चाहिए। किराये और छूट की जानकारी का स्टीकर भी चिपकाना अनिवार्य होगा। यात्रियों से अधिक किराया वसूलना अपराध माना जाएगा। बसों में शराब ले जाना, रखना या सेवन करना दंडनीय होगा। सभी कागजात जैसे टैक्स, पीयूसी, बीमा और परमिट अनिवार्य होंगे और चालकों को गति सीमा का पालन करना होगा। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है, इसलिए बीएसआरटीसी ने यह पहल की है ताकि लोगों को यात्रा करने में परेशानी न हो।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250