scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठबिहारबिहार को मिला पहला डेटा सेंटर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में CtrlS सुविधा का किया उद्घाटन

बिहार को मिला पहला डेटा सेंटर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में CtrlS सुविधा का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। यह राज्य में अपनी तरह का पहला डेटा सेंटर है। मुख्यमंत्री ने पहली मंजिल पर स्थित डेटा सेंटर कक्ष का निरीक्षण किया और वहां से संचालित होने वाली डिजिटल गतिविधियों की जानकारी ली।

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|बिहार|
October 15, 2026
बिहार को मिला पहला डेटा सेंटर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में CtrlS सुविधा का किया उद्घाटन
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। यह राज्य में अपनी तरह का पहला डेटा सेंटर है। मुख्यमंत्री ने पहली मंजिल पर स्थित डेटा सेंटर कक्ष का निरीक्षण किया और वहां से संचालित होने वाली डिजिटल गतिविधियों की जानकारी ली।

उद्योग विभाग और CtrlS के बीच 10,000 करोड़ रुपये का एमओयू भी हुआ है। इससे बिहार में आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य औद्योगिक गतिविधियों में निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के डिजिटल ढांचे और औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार इस प्रकार के डेटा सेंटर की शुरुआत हो रही है। उन्होंने CtrlS के संस्थापक श्रीधर रेड्डी और उनकी टीम को बधाई दी।

--- Advertisement ---

संबंधित खबरें

दशहरा-दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों को राहत, रेलवे चलाएगा 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर, जयनगर और बक्सर समेत बिहार के कई स्टेशनों तक जाएंगी, जिससे दूसरे राज्यों में नौकरी और पढ़ाई कर रहे लोग आसानी से घर पहुंच सकेंगे।

बिहार कैबिनेट ने ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 को दी मंजूरी, 16 हजार करोड़ के निवेश की उम्मीद

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 को मंजूरी दी गई। इसका उद्देश्य आयातित प्राकृतिक गैस पर निर्भरता घटाना, प्रदूषण कम करना और राज्य में स्वच्छ ऊर्जा उद्योग को बढ़ावा देना है। यह नीति केंद्र के राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के अनुरूप है।

बिहार के सरकारी शिक्षकों को मिलेगी विदेश में ट्रेनिंग, आधुनिक शिक्षण पद्धति सीखेंगे

बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए चयनित शिक्षकों को विदेश भेजने की योजना बनाई है। ये शिक्षक वहां की आधुनिक शिक्षण प्रणाली, पाठ्यक्रम और कक्षा तकनीकों का अध्ययन कर उन्हें बिहार में लागू करने में मदद करेंगे।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250