बंगाल: आरजी कर केस में सीएम ने 3 आईपीएस को सस्पेंड किया
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म-हत्या कांड में लापरवाही बरतने वाले तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। इनमें पूर्व...


कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म-हत्या कांड में लापरवाही बरतने वाले तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। इनमें पूर्व कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल, उत्तरी डिवीजन के पूर्व डीसीपी अभिषेक गुप्ता और मध्य डिवीजन की पूर्व डीसीपी इंदिरा मुखर्जी शामिल हैं। घोषणा करते हुए सीएम अधिकारी ने कहा कि तीनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो जाएगी। गृह विभाग का चार्ज संभालते ही उन्होंने मुख्य सचिव और गृह सचिव से मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी थी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूमिका की भी समीक्षा का ऐलान किया। पीड़िता के परिवार को रिश्वत देने की कोशिशों का जिक्र करते हुए अधिकारी ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता की मां को सरकारी स्तर पर पैसे की पेशकश की गई थी। हर बात की गहन जांच होगी। अनधिकृत रूप से मीडिया को ब्रीफिंग देने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी निशाना साधा। एक डीसीपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में हावभाव और बयान अस्वीकार्य थे। सीएम ने स्पष्ट किया कि सीबीआई की जांच जारी रहेगी, राज्य की जांच उसमें बाधक नहीं बनेगी। यह कदम उस कांड के बाद एक नई शुरुआत है जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। जांच से न्याय की उम्मीद जगी है।

