LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठभारतपासपोर्ट जालसाजी मामला: असम पुलिस ने पवन खेड़ा के खिलाफ दर्ज किया केस

पासपोर्ट जालसाजी मामला: असम पुलिस ने पवन खेड़ा के खिलाफ दर्ज किया केस

गुवाहाटी में राजनीतिक तापमान चरम पर है। असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ जालसाजी, मानहानि और आपराधिक साजिश के गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|भारत|
April 7, 2026
पासपोर्ट जालसाजी मामला: असम पुलिस ने पवन खेड़ा के खिलाफ दर्ज किया केस
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

गुवाहाटी में राजनीतिक तापमान चरम पर है। असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ जालसाजी, मानहानि और आपराधिक साजिश के गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा की शिकायत पर आधारित है। 5 अप्रैल को हुई दो प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेड़ा ने रिंकी पर कई विदेशी पासपोर्ट, यूएई गोल्डन कार्ड, अघोषित संपत्ति और अमेरिकी कंपनी से जुड़े होने जैसे झूठे आरोप लगाए थे।

क्राइम ब्रांच थाने में 6 अप्रैल को दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत दस्तावेज जालसाजी, जाली कागजात का दुरुपयोग, अपमानजनक बयान, साजिश और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप हैं। शिकायत के मुताबिक, खेड़ा ने नकली मुहरों और क्यूआर कोड वाले फर्जी दस्तावेज दिखाए, जो मिस्र, एंटीगुआ-बारबुडा जैसे देशों के पासपोर्ट बताए गए।

रिंकी भुइयां सरमा ने सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें दुर्भावनापूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल ये सामग्री लोगों में आक्रोश फैला रही है, जिससे उनके परिवार की इज्जत को ठेस पहुंची। खासकर 9 अप्रैल को असम में होने वाले मतदान से ठीक पहले ये आरोप चुनावी माहौल बिगाड़ सकते हैं।

वरिष्ठ अधिकारी डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। सीएम सरमा ने बताया कि पुलिस खेड़ा के घर पहुंची, लेकिन वे फरार हो चुके थे। संभवतः पूछताछ से बचने हैदराबाद भाग गए। यह मामला असम की सियासत में नया मोड़ ला सकता है।

चुनावी जंग में ऐसी सनसनीखेज रणनीतियां विपक्ष को उल्टा पड़ा सकती हैं। जांच के नतीजे राजनीतिक बहस को नई दिशा देंगे।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250