
मुंबई की जानी-मानी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर अपने प्यारे बिल्ली के बच्चे मौ के साथ कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। ये फोटो ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 3 के सेट से हैं, जो एक स्पेशल एपिसोड का मजेदार हिंट दे रही हैं।
कैप्शन में अंकिता ने लिखा, ‘आपके लिए एक जबरदस्त एपिसोड तैयार है। हमारी प्यारी मौ ने राष्ट्रीय टीवी पर डेब्यू किया है। उसे स्क्रीन पर क्या चल रहा है पता नहीं, लेकिन हमारा दिल खुशी से झूम उठा।’ उन्होंने गर्व से कहा, ‘सभी से अपनी छोटी सी बच्ची का परिचय कराने पर गर्व हो रहा। मौ, मेरी मौ।’ पोस्ट में पेट्स से प्यार करने की अपील भी की गई है।
तस्वीरों में अंकिता और पति विक्की जैन के साथ मौ नखरे दिखा रही है। फैंस इन तस्वीरों पर लुटा रहे हैं प्यार, लाइक्स की बाढ़ आ गई है और एपिसोड का इंतजार तेज हो गया।
इंदौर में जन्मी अंकिता ने ‘पवित्र रिश्ता’ से प्रसिद्धि पाई। ‘मणिकर्णिका’ में झलकारी बाई बनीं, फिर ‘बागी 3’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2021 में विक्की जैन से शादी के बाद ‘बिग बॉस 17’ में धूम मचाई। यह पोस्ट उनके परिवारिक सुख को दर्शाती है।