अमित शाह का गुजरात दौरा, कई विकास कार्यों का शुभारंभ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे गांधीनगर और अहमदाबाद में अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वडसर में नए तालाब का उद्घाटन, जलुंद...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे गांधीनगर और अहमदाबाद में अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वडसर में नए तालाब का उद्घाटन, जलुंद और सरधव में पुस्तकालयों का शुभारंभ, तथा खटराज में झील सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास उनके प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल है। सोनीपुर में स्कूल और अन्य निर्माण कार्यों का उद्घाटन करने के बाद शाह दोपहर के भोजन के लिए पूर्व सरपंच गांदाजी ठाकोर के घर गए। राज्य भाजपा मुख्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक के बाद वे अहमदाबाद पहुंचे, जहां सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय, उमियाधाम छात्रावास और नई भारत माता प्रतिमा का उद्घाटन किया। शाम को सर्किट हाउस में ओलंपिक और अन्य खेल आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। शुक्रवार को भी उनके कई कार्यक्रम निर्धारित हैं।


