scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठभारतएयर इंडिया की मिलान-दिल्ली उड़ान रद्द, जानें वजह

एयर इंडिया की मिलान-दिल्ली उड़ान रद्द, जानें वजह

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने 16 अगस्त को मिलान से दिल्ली आने वाली उड़ान रद्द कर दी। विमानन कंपनी ने बताया कि उड़ान को रखरखाव संबंधी समस्या के कारण रद्द किया गया था, जिसका पता अंतिम समय...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|भारत|
August 16, 2025
एयर इंडिया की मिलान-दिल्ली उड़ान रद्द, जानें वजह
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने 16 अगस्त को मिलान से दिल्ली आने वाली उड़ान रद्द कर दी। विमानन कंपनी ने बताया कि उड़ान को रखरखाव संबंधी समस्या के कारण रद्द किया गया था, जिसका पता अंतिम समय में चला। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

बयान के अनुसार, उड़ान संख्या एआई138 को पुशबैक के दौरान हुई रखरखाव संबंधी समस्या के कारण रद्द किया गया। पुशबैक का मतलब विमान को पार्किंग स्थल से पीछे धकेलने की प्रक्रिया है। एयर इंडिया ने कहा कि उसने प्रभावित यात्रियों को तत्काल सहायता प्रदान की, उन्हें होटल में ठहराया और टिकट रद्द कराने या यात्रा पुनर्निर्धारित करने का विकल्प दिया। एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250