
जम्मू। भारत की अग्नि-3 मिसाइल के सफल परीक्षण पर लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने इसे देश की मजबूत रक्षा क्षमता का प्रतीक करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के लिए कटिबद्ध है। स्वदेशी हथियारों को प्रोत्साहन देने के साथ उन्नत तकनीकों पर जोर दिया जा रहा है।
यह परीक्षण भारत की रणनीतिक शक्ति को नई ऊंचाइयों पर ले गया है। गुप्ता ने अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ 18 प्रतिशत करने का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत का विशाल बाजार ही अमेरिका को झुकाने का कारण बना। टैरिफ बढ़ने पर भारत ने वैकल्पिक मार्ग अपनाए, जिससे बातचीत की ताकत बढ़ी।
इस व्यापार समझौते से किसानों को फल-सब्जी व दलहन निर्यात में लाभ होगा। उपभोक्ताओं को सस्ते दाम मिलेंगे। यह सौदा भारत के हित में है और अर्थव्यवस्था को गति देगा। मजबूत नेतृत्व का कमाल है यह।
पाकिस्तान में धमाकों पर गुप्ता ने कटाक्ष किया। पाक आतंकवाद का फंडर है, जहां सेना मनमानी करती है और आईएसआईएस जैसे गुट सक्रिय हैं। वहां सरकार अस्थिर है, नेता जेल या फांसी के कगार पर। पाक अपनी नीतियों से कब्र खोद रहा है, भस्मासुर जैसा।
भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत पर बधाई देते हुए गुप्ता ने खेलो इंडिया और पीएम मोदी के प्रोत्साहन को सफलता का श्रेय दिया। मेडल tally बढ़ा है, क्रिकेट समेत खेलों में वैश्विक छाप पड़ी है।