
मुंबई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव आयोग को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पूरी ईमानदारी से कराना चाहिए ताकि निगम चुनाव निष्पक्ष हों। 28 फरवरी को मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने इलाके के हालिया चुनावों का जिक्र किया जहां हजारों वोटरों के नाम लिस्ट में थे लेकिन बूथ पर गायब हो गए। ‘यह साफ मिलीभगत है, भाजपा के पक्ष में गैर समर्थकों के नाम काटे जा रहे हैं।’ डुप्लिकेट नाम साफ करने चाहिए लेकिन पक्षपातपूर्ण तरीके से नहीं।
गुजरात के विवाह कानून पर आजमी ने संविधान का हवाला दिया। ’18 साल बाद शादी का अधिकार है, फिर पैरेंटल मंजूरी क्यों? लव जिहाद जैसे मामले माता-पिता को चिंतित करते हैं, लेकिन समझदारी से हल निकालें।’
होली की बधाई देते हुए उन्होंने अपील की, ‘रंग चढ़ाएं खुशी से, किसी को चिढ़ाकर भाईचारा न तोड़ें। होली-दीवाली सब मिलकर मनाएं।’
केजरीवाल की रिहाई पर बधाई दी लेकिन सलाह दी, ‘आरोपबाजी बंद करें। सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने सब एकजुट हों, संविधान बचाएं।’
रमजान में मुस्लिम कर्मियों को शाम 4 बजे छुट्टी की मांग दोहराई। ‘तेलंगाना-आंध्र ने लागू किया, महाराष्ट्र करे। सीएम को पत्र लिखे, जवाब का इंतजार।’
कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। ‘दिनदहाड़े हत्याएं, शिवाजीनगर में शिफा की गोली मार हत्या ने इलाके को हिला दिया। पुलिस बढ़ाओ, नई थाने खोलो, सख्ती बरतो।’ इन मांगों को सदन में रखा।