
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय के आकस्मिक निधन ने राजनीतिक गलियारों में सन्नाटा पसर गया है। तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर दुख जताते हुए कहा कि मुकुल रॉय के जाने से बंगाल के राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण युग समाप्त हो गया।
अभिषेक ने अपने पोस्ट में मुकुल रॉय को अत्यंत अनुभवी नेता करार दिया। उन्होंने कहा कि उनके योगदान ने राज्य की राजनीतिक और सार्वजनिक यात्रा को नई दिशा दी। एआईटीसीसी के संस्थापक सदस्य के रूप में रॉय ने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके सार्वजनिक जीवन के प्रति समर्पण हमेशा याद रहेगा। अभिषेक ने परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रॉय ने टीएमसी और भाजपा दोनों के लिए बंगाल में उल्लेखनीय कार्य किया। 2018-2020 में भाजपा की प्रगति में उनकी मुख्य भूमिका थी।
मुकुल रॉय ममता के सबसे करीबी थे। 1990 के दशक में तृणमूल की स्थापना में वे नौ नेताओं में शामिल थे। बाद में भाजपा में शामिल होकर उन्होंने राजनीतिक समीकरण बदल दिए। उनका निधन बंगाल की राजनीति पर गहरा प्रभाव डालेगा।