scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठभारतआतिशी का दावा: केजरीवाल को हराने के लिए कांग्रेस-बीजेपी ने रची साजिश

आतिशी का दावा: केजरीवाल को हराने के लिए कांग्रेस-बीजेपी ने रची साजिश

आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को जिताने के लिए काम किया। आप नेता आतिशी ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के एक बयान का हवाला देते हुए...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|भारत|
August 31, 2025
आतिशी का दावा: केजरीवाल को हराने के लिए कांग्रेस-बीजेपी ने रची साजिश
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को जिताने के लिए काम किया। आप नेता आतिशी ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को हराने के लिए एक साजिश रची गई थी। उनका कहना है कि दोनों पार्टियां पर्दे के पीछे दोस्त हैं और सिर्फ दिखावे के लिए लड़ती हैं। आतिशी ने ट्वीट किया, 'दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने खुद माना कि कांग्रेस ने बीजेपी को जिताने के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था। दिल्ली की जनता अब सच जान चुकी है। बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर केजरीवाल को हराने की साजिश रची थी। यह कोई आरोप नहीं है, बल्कि खुद दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष का कबूलनामा है। दोनों पार्टियां ऊपर से लड़ाई का दिखावा करती हैं, लेकिन पर्दे के पीछे दोस्ती निभाती हैं। जनता सावधान रहे, यह लड़ाई जनता बनाम बीजेपी-कांग्रेस की मिलीभगत की है।' मनीष सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी की गोद में बैठी है और यह बात जितनी जल्दी समझ ली जाएगी, उतना ही देश का भला होगा।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250