
मौसम की मार से पीठ दर्द और अपच जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित उष्ट्रासन योगासन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रामबाण है। यह रीढ़ को मजबूत बनाता है और पाचन तंत्र में सुधार करता है।
मुख्य लाभ: फेफड़ों की क्षमता में वृद्धि, तनाव से मुक्ति, और पेट की चर्बी कम करना। यह गर्दन और पीठ दर्द के लिए विशेष रूप से लाभकारी है।
तैयारी: अभ्यास से पहले वज्रासन, मार्जरीआसन और हल्की स्ट्रेचिंग करें।
विधि: घुटनों के बल बैठें और पीछे झुकते हुए एड़ियों को पकड़ें। 20-30 सेकंड इसी मुद्रा में रहें और सामान्य सांस लें। इसे 3-5 बार दोहराएं।
सावधानी: गंभीर चोट की स्थिति में योग विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।