
नई दिल्ली। रात को सोने से पहले दांत साफ न करना कई लोग मामूली बात समझते हैं, लेकिन यह आदत न केवल मुंह की सेहत बिगाड़ती है, बल्कि हृदय को भी खतरे में डाल सकती है। आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों ही मौखिक स्वच्छता को समग्र स्वास्थ्य का आधार मानते हैं।
दिन भर की खान-पान से दांतों व मसूड़ों में भोजन के टुकड़े फंस जाते हैं। रात में ब्रश न करने पर ये कण बैक्टीरिया का पनपने का कारण बनते हैं, जो प्लाक का निर्माण करते हैं। प्लाक से कैविटी के साथ मसूड़ों में इन्फेक्शन फैलता है, जो रक्तप्रवाह के जरिए पूरे शरीर तक पहुंच जाता है।
वैज्ञानिक अध्ययनों से साबित हुआ है कि मौखिक बैक्टीरिया खून में मिलकर सूजन पैदा करते हैं। लंबे समय तक यह सूजन धमनियों की दीवारों को कमजोर कर देती है, जहां कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है। नतीजा—हृदयाघात या हार्ट फेलियर का खतरा।
आयुर्वेद में रात्रिकालीन दंत सफाई पर जोर दिया गया है ताकि विषाक्त पदार्थ शरीर में न घुसें। शोध बताते हैं कि नियमित ब्रश करने वालों में मसूड़ों की समस्याएं कम होती हैं, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है। आज से ही अपनाएं यह स्वस्थ आदत।