
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लंबे समय तक गलत मुद्रा में बैठना रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों को कमजोर कर देता है। इससे पीठ दर्द, पाचन संबंधी परेशानियां और तनाव जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में योग विशेषज्ञ सरल धनुरासन की सलाह देते हैं, जो कुछ ही मिनटों में शरीर को धनुषाकार बनाकर स्वास्थ्य सुधारता है।
आयुष मंत्रालय द्वारा प्रचारित यह आसन रीढ़ को लचीला बनाता है, कंधों को सीधा करता है और ऊर्जा बढ़ाता है। पेट के अंगों की मालिश से कब्ज-अपच दूर होता है, थायरॉइड व एड्रिनल ग्रंथियां संतुलित रहती हैं। नियमित अभ्यास से हार्मोनल संतुलन बना रहता है और मन को शांति मिलती है।
अभ्यास के लिए पेट के बल लेटें, घुटने मोड़ें, टखनों को पकड़ें। गहरी सांस लें और सिर-छाती-घुटनों को ऊपर उठाकर धनुष बनाएं। 10-20 सेकंड रुकें, फिर धीरे उतरें।
सावधानी: गर्भवती महिलाएं, हाई बीपी, हर्निया या सर्जरी वाले बिना सलाह न करें। धीरे-धीरे बढ़ाएं अभ्यास।