
होली का त्योहार रंगों की मस्ती से भरा होता है, लेकिन ये रंग बालों के लिए खतरा बन सकते हैं। केमिकल युक्त रंग स्कैल्प और बालों को रूखा, कमजोर बना देते हैं। त्योहार से पहले सही देखभाल अपनाकर आप अपने बालों को सुरक्षित रख सकते हैं।
बालों की बाहरी परत रंगों के हमले में सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। नमी चली जाती है और बाल बेजान हो जाते हैं। तेल की परत लगाने से रंग बालों तक नहीं पहुंच पाते।
होली से रात पहले नारियल, सरसों या बादाम तेल से अच्छी मालिश करें। ये तेल पोषण देते हैं, टूटफूट रोकते हैं और रंग आसानी से उतरने में मदद करते हैं।
खेलते समय बाल खुले न छोड़ें। चोटी, जूड़ा या पोनीटेल बनाएं। इससे रंग कम लगेगा और उलझन की समस्या नहीं होगी।
रंग खेलने के बाद तुरंत धोएं नहीं। फिर से तेल लगाकर मसाज करें, फिर माइल्ड शैंपू से धोएं। ज्यादा धुलाई से बचें।
धोने के बाद कंडीशनर या मास्क जरूर लगाएं। कुछ दिन हीट टूल्स न इस्तेमाल करें।
इन उपायों से होली का मजा दोगुना हो जाएगा, बिना बालों को नुकसान पहुंचाए।