
हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार रात शराबी ड्राइवरों के खिलाफ अभियान के दौरान एक अनोखी चालाकी पकड़ ली। एक बीएमडब्ल्यू चालक ने चालान से बचने के लिए अपनी लग्जरी कार में रिमोट कंट्रोल वाली फ्लिप नंबर प्लेट लगा रखी थी, जिससे वह दिल्ली और तेलंगाना के नंबरों के बीच आसानी से स्विच कर सकता था।
पुलिस को चेकिंग के समय संदेह हुआ और जांच में हाईटेक सिस्टम सामने आया। नशे में धुत चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली गई। अधिकारी हैरान थे कि इतना एडवांस्ड गैजेट पहली बार किसी वाहन में मिला। मामला दर्ज कर आगे जांच चल रही है।
यह घटना शहर के सख्त ट्रैफिक अभियान का हिस्सा है। पिछले दो दिनों में 466 शराब पीकर गाड़ी चलाने के केस दर्ज हुए, जिनमें 404 दोपहिया वाहन शामिल। 21-30 साल के युवाओं में सबसे ज्यादा उल्लंघन। 16 अपराधियों को जेल हो गई।
साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस ने वीकेंड पर 240 शराबियों को पकड़ा—193 बाइक, 9 ऑटो, 38 कारें। बीएसी लेवल: 199 (36-200 mg/100ml), 32 (201-300), 9 (301-550)। सभी कोर्ट में पेश होंगे।
पुलिस चेतावनी दे रही है कि नशे में हादसा होने पर बीएनएस धारा 105 के तहत 10 साल तक की सजा। सड़क सुरक्षा के लिए कार्रवाई तेज।

