
आज की व्यस्त जिंदगी में तनाव, नींद की कमी और बार-बार चिड़चिड़ा जाना आम हो गया है। लेकिन योग की यह सरल हस्त मुद्रा पूर्ण चंद्र मुद्रा जीवन को बदल सकती है। यह मन और शरीर के संतुलन को बहाल कर मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाती है।
नियमित अभ्यास से बेचैनी दूर होती है और शरीर लड़ाई-भागने की अवस्था से विश्राम की ओर बढ़ता है। हृदय गति स्थिर होती है, सांसें गहरी आती हैं तथा मन में शांति छा जाती है।
एकाग्रता बढ़ती है, निर्णय लेने की क्षमता तेज होती है। छात्रों से लेकर नौकरीपेशा लोगों तक सभी को इससे लाभ मिलता है। गहरी सांसों के साथ यह मुद्रा रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करती है।
थकान मिटती है, शरीर हल्का अनुभव होता है। कुर्सी पर बैठे या लेटे हुए भी आसानी से कर सकते हैं।
ऑफिस में लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन देखने से मानसिक थकान बढ़ती है। कुछ मिनट आंखें बंद कर इस मुद्रा के साथ सांस लें, मन तरोताजा हो जाएगा।
स्वास्थ्य समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें। आज से ही शुरू करें यह अभ्यास।