
नई दिल्ली। नारियल को श्रीफल कहना व्यर्थ नहीं है। यह फल स्वास्थ्य लाभों का खजाना है, जो शरीर को ऊर्जा, त्वचा को निखार और मन को शांति प्रदान करता है। इसके पानी, तेल, गूदे और दूध के अनगिनत फायदे हैं।
नारियल पानी आयुर्वेदिक जीवन द्रव्य है। गर्मी में ठंडक देता है, बीमारी के बाद शक्ति लौटाता है। प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर, यह डिहाइड्रेशन दूर करता है और खनिज संतुलन बनाए रखता है।
नारियल तेल त्वचा-बालों का रक्षक है। मालिश से बाल मजबूत होते हैं, रूसी भागती है। त्वचा पर लगाएं तो शुष्कता, फटापन और संक्रमण नष्ट। एंटी-बैक्टीरियल गुण चमक बढ़ाते हैं। आयुर्वेद में इसे पित्त शामक बताया गया है।
सफेद गूदा फाइबर युक्त पाचन सुधारक है। सुबह खाएं तो कब्ज गायब। कमजोरी भगाता है। नारियल दूध मॉइस्चराइजर बनता है, बालों को मुलायम करता है, मांसपेशियों को पोषण देता है।
आयुर्वेदानुसार वात-पित्त नाशक। तुलसी मिश्रित पानी पित्त शांत करता है। दांतों के लिए ऑयल पुलिंग उत्तम।
विशेष: फल, बीज, मेवा तीनों। पेड़ 100 वर्ष जिए, 75 फल दे। प्रकृति का अनमोल उपहार।