
सर्दी के मौसम में गाजर और चुकंदर बाजारों में आसानी से उपलब्ध होते हैं। इनका जूस या सलाद के रूप में सेवन आम है, लेकिन इन्हें एक साथ मिलाकर पीने से स्वास्थ्य को अपार लाभ मिलते हैं। यह रस शरीर के लिए ताकत का खजाना साबित होता है।
आयुर्वेद में इसे ऊर्जा प्रदान करने वाला अमृत माना गया है। रंग-बिरंगा दिखने वाला यह पेय स्वाद और पोषक तत्वों से भरपूर है। अलग-अलग पीने के बजाय संयुक्त रूप से लेने पर पोषण दोगुना हो जाता है। यह रक्त को मजबूत बनाता है, पित्त संतुलित रखता है और ओजस बढ़ाता है।
विज्ञान भी इसे प्राकृतिक रक्त वर्धक कहता है। बीटा-कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, नाइट्रेट्स और आयरन जैसे तत्व इसमें प्रचुर हैं। ये त्वचा चमकदार बनाते हैं, रक्त की मात्रा बढ़ाते हैं। रक्त संचार बेहतर होता है और विटामिन सी का अवशोषण बढ़ता है।
लिवर को डिटॉक्स करने में भी सहायक। लीवर की कार्यक्षमता सुधारता है और पित्त का संतुलन बनाए रखता है। आंखों, त्वचा व बालों के लिए वरदान। विटामिन ए की पूर्ति करता है, जो दृष्टि तेज करती है। चुकंदर के गुण फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, त्वचा को नमी देते हैं। ऊर्जा भी प्रदान करता है।
सावधानियां जरूरी। मधुमेह रोगी न पिएं, शुगर बढ़ जाता है। पथरी वाले बचें। गर्भवती महिलाएं और कम बीपी वाले डॉक्टर से पूछें। समझदारी से सेवन करें तो लाभ ही लाभ।