
मशहूर निर्देशक आदित्य धर का जन्मदिन गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया। इन तस्वीरों ने कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री को एक बार फिर सबके सामने ला दिया।
पहली फोटो में दोनों रेगिस्तान के रेत के टीलों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर सेल्फी की है जिसमें उनकी खुशी साफ झलक रही है। यामी ने कैप्शन में लिखा, ‘काश शब्द होते जो बता पाते कि तुम मेरे लिए कितने स्पेशल हो। मेरे प्यारे आदित्य, जन्मदिन मुबारक।’
यामी और आदित्य की प्रेम कहानी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट से शुरू हुई थी। वहां दोस्ती प्यार में बदली। तीन साल डेटिंग के बाद 4 जून 2021 को हिमाचल प्रदेश के पैतृक घर में इंटिमेट वेडिंग की। सिर्फ परिवार वाले शामिल हुए। उनका एक बेटा वेदविद है, जो उनकी जिंदगी का केंद्र बिंदु है।
आदित्य धर का सफर प्रेरणादायक है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद रेडियो जॉकी बने। फिर गाने लिखे-‘हल्ला-ए-दिल’, ‘काबुल एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों के लिए। स्क्रीनराइटिंग में ‘आक्रोश’, ‘तेज’ लिखीं। 2019 में ‘उरी’ डायरेक्ट की, जो सुपरहिट रही और नेशनल अवॉर्ड दिलाया। 2025 में ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए।
यामी का यह पोस्ट फैंस के बीच वायरल हो गया है। सभी कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। आदित्य के आने वाले साल में और सफलताओं की कामना करते हुए।