scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठमनोरंजनआर्यन खान की वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आने वाली एक्ट्रेस सहर बंबा कौन हैं?

आर्यन खान की वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आने वाली एक्ट्रेस सहर बंबा कौन हैं?

शाहरुख खान ने एक अभिनेता के रूप में बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। हालांकि, उनके बड़े बेटे आर्यन खान अपने पिता की तरह अभिनेता नहीं बल्कि निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू कर रहे हैं। वह एक वेब सीरीज...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|मनोरंजन|
August 17, 2025
आर्यन खान की वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आने वाली एक्ट्रेस सहर बंबा कौन हैं?
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

शाहरुख खान ने एक अभिनेता के रूप में बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। हालांकि, उनके बड़े बेटे आर्यन खान अपने पिता की तरह अभिनेता नहीं बल्कि निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू कर रहे हैं। वह एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसमें सहर बंबा दिखाई देंगी। आर्यन खान की वेब सीरीज का नाम 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' है। 17 अगस्त को इस सीरीज का टीजर सामने आया, जिसमें सहर बंबा की भी झलक दिखी। सहर बंबा लक्ष्य लालवानी के अपोजिट नजर आने वाली हैं। सहर 26 साल की हैं। उनका जन्म हिमाचल प्रदेश के शहर शिमला में हुआ था। उन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से पढ़ाई की है। उन्होंने साल 2019 में सनी देओल के निर्देशन में बनी फिल्म 'पल पल दिल के पास' से डेब्यू किया था। 'पल पल दिल के पास' में सहर बंबा के साथ सनी देओल के बेटे करण देओल नजर आए थे। अपनी डेब्यू फिल्म के अलावा सहर 'द मिरांडा ब्रदर्स' नाम की एक फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। अब वह शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी सीरीज 'बैड्स ऑफ बालीवुड' में दिखेंगी। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर आएगी।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250